संत जेवियर्स कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन टीबी सेनेटोरियम तुपुदाना के सचिव स्वामी सत्संगानंद ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने स्वामी जी की जीवनी पर आधारित भाषण, कविता पाठ, सामूहिक गान व नाटका प्रस्तुत किए। मौके पर फादर डॉ. फ्लोरेंस पूर्ति, प्रो. जगबंधु महतो, डॉ. अनुपमा भार्गव, डॉ. नीलिमा ज्योत्सना टोप्पो, डॉ. नंदिता पांडेय, डॉ. सुधांशु सिरिल कुजूर उपस्थित रहे।


