खेल उत्सव में महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

चिरमिरी | समर्था सेवा समिति के तत्वाधान में गोदरीपारा ग्राउंड में आयोजित वार्षिक महिला क्रीड़ा उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महापौर रामनरेश राय और निगम क्षेत्र की सभी महिला पार्षद उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन और राष्ट्रगान के साथ किया गया। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं के बीच कड़ा मुकाबला और उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने चम्मच दौड़ और सुई-धागा दौड़, कुर्सी दौड़ और बास्केटबॉल, मटका फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *