कोटा में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं लगातार हो रही है। अब शहर के महावीर थाना क्षेत्र में युवक को चाकू मारने के मामला सामने आया है। युवक के पेट और कंधे सहित 5-6 जगह घाव लगे है। युवक का न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर और युवक के बीच पुराना झगड़ा चल रहा है। महावीर नगर थाना ASI छोटू लाल ने बताया कि रंगबाड़ी इलाके के युवक देवा मारूभात (31) पर हमला हुआ है। घायल का बयान लेकर मामले की जांच की जाएगी। चाय की थड़ी पर हमला
युवक के भाई विक्रम ने बताया कि देवा रंगबाड़ी इलाके में रहता है और पत्थर का ट्रैक्टर चलाता है। वह सोमवार देर रात 9 बजे करीब घर 500 मीटर दूर स्थित चाय की थड़ी पर दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उस समय 3 से 4 बाइक पर 8-10 युवक आए और देवा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में देवा के पेट, कंधे, कूल्हे पर 5-6 घाव लगे। देवा के दोस्त दीपक ने बताया कि रात को हम 5-6 दोस्त चाय की थड़ी पर बैठे हुए थे। उसी समय लोकेश फाडू निवासी उड़िया बस्ती अपने साथियों के साथ आया। उसने आते ही देवा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सभी के पास चाकू थे। लोकेश फाडू नशा सप्लाई करता है।


