जयपुर के शिव मंदिर में घुसे बदमाश, VIDEO:मूर्तियों को खण्डित कर ले गए, चांदी के छत्र-मुकुट ले गए चुरा

जयपुर के शिव मंदिर में सोमवार रात बदमाशों के घुसने का मामला सामने आया है। मंदिर में घुसे बदमाश चांदी के छत्र-मुकुट व कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ ही मूर्तियों को खण्डित कर साथ ले गए। मंदिर में चोरी को लेकर लोगों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। मुहाना थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- मुहाना मण्डी के आनन्दा सिटी रोड पर शिव-राधाकृष्ण मंदिर है। करीब 55 साल पुराने मंदिर को सोमवार रात बदमाशों ने चोरी की नीयत से निशाना बनाया। मंदिर में घुसे बदमाश 1.25 किलो चांदी का वर्क, राधाकृष्ण मूर्ति पर से चांदी की मुकुट, 2 किलो का चांदी छत्र, कण्ठ व बासूरी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात के दौरान मूर्तियों को खण्डित कर बदमाश अपने साथ ले गए। मंगलवार सुबह मंदिर पुजारी कमलेश शर्मा के पहुंचने पर चोरी का पता चला। CCTV फुटेज में कैद मिली करतूत
मंदिर में चोरी का पता चलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। मंदिर में चोरी के साथ ही मूर्तियों को खण्डित करने को लेकर विरोध किया। तीन बार पहले भी मंदिर में चोरी के बाद फिर चोरी होने व पुलिस कार्रवाई को लेकर धरने देकर विरोध प्रदर्शन किया। मुहाना थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने CCTV फुटेज में कैद हुए चारों बदमाशों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर लोगों से समझाइस की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *