रेनो की कारें 1 जनवरी से 2% तक महंगी होंगी:इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण फैसला लिया, 31 दिसंबर तक बुकिंग पर पुरानी कीमतों का फायदा

JSW-MG, मर्सीडीज बेंज और निसान के बाद रेनो इंडिया ने भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। 1 जनवरी 2026 से रेनो की कारों के दाम 2% तक बढ़ जाएंगे। वर्तमान में फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी भारतीय बाजार में क्विड, ट्राइबर और काइगर बेच रही है। कंपनी का कहना है कि लागत (इनपुट कॉस्ट) में बढ़ोतरी और करंसी एक्सचेंज रेट्स में उतार-चढ़ाव के चलते यह फैसला लेना पड़ा है। हालांकि, GST 2.0 के फायदों के चलते कीमतें बढ़ने के बाद भी रेनो की गाड़ियां मारुति और टाटा जैसी कंपनियों के मुकाबले बजट में बनी रहेंगी। मॉडल के हिसाब से दाम बढ़ेंगे, 31 दिसंबर तक पुरानी कीमतों का फायदा रेनो ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल के किस वैरिएंट की कितनी कीमत बढ़ेगी। राहत की बात यह है कि 31 दिसंबर 2025 तक कार खरीदने या बुकिंग करने वाले ग्राहकों को पुरानी कीमतों का ही फायदा मिलेगा। कंपनी अपनी सेल बनाए रखने के लिए GST 2.0 से मिले टैक्स बेनेफिट्स को भी ग्राहकों तक पहुंचा रही है, जिससे कीमतों का बोझ कम होगा। बता दें कि सभी कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम के आधार पर लागू होंगी। क्विड ₹4.38 लाख और ट्राइबर ₹5.88 लाख से शुरू हो सकती है कीमतों में बदलाव के बाद रेनो की कारों की संभावित शुरुआती कीमतें कुछ इस तरह हो सकती हैं: रेनो क्विड: वर्तमान में इसकी कीमत ₹4.30 लाख से ₹5.88 लाख के बीच है। बढ़ोतरी के बाद यह ₹4.38 लाख से शुरू होकर ₹6 लाख (टॉप ट्रिम) तक जा सकती है। रेनो ट्राइबर: यह वर्तमान में ₹5.76 लाख से ₹8.39 लाख में आती है। जनवरी से इसका बेस मॉडल ₹5.88 लाख और टॉप ‘इमोशन’ ट्रिम ₹8.55 लाख के आसपास मिल सकता है। रेनो काइगर: अभी इसकी रेंज ₹5.76 लाख से ₹10.34 लाख है। 2% की वृद्धि के साथ इसकी नई कीमत ₹5.88 लाख से ₹10.54 लाख के बीच होने की संभावना है। साल 2026 में आएंगी दो नई SUV, डस्टर की होगी वापसी रेनो इंडिया 2026 में भारतीय बाजार में दो नई SUV लॉन्च करेगी। इसमें सबसे पॉपुलर नाम ‘न्यू-जेनरेशन डस्टर’ का है, जो 2026 की गर्मियों तक शोरूम में पहुंच सकती है। इसके बाद साल की आखिरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में डस्टर का 7-सीटर वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों SUV में 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 156hp की पावर जनरेट करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *