हमीरपुर में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला:शिक्षा विभाग कर्मचारी के कान काटने का प्रयास, हालत गंभीर, बिलासपुर एम्स रेफर

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज में देर रात एक व्यक्ति पर घर में घुसकर धारदार हथियार हमला किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरव्याड में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत 55 वर्षीय कुलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर एम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बलदेव ने रात करीब 2:30 बजे कुलवीर सिंह के घर में जबरन प्रवेश किया और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कुलवीर सिंह के सिर, कान, नाक और दांतों सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आरोपी ने पीड़ित का कान और दांतों से काटने का भी प्रयास किया। ग्रामीणों ने पहुंचकर बचाई जान कुलवीर सिंह की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से हमलावर से हथियार छीनकर पीड़ित की जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया। गंभीर हालत में बिलासपुर एम्स रेफर भोरंज में प्राथमिक उपचार के बाद, कुलवीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया। वहां से उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए बिलासपुर एम्स भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार, हड्डी रोग, नाक-कान-गला और सिर के सीटी स्कैन और दंत परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने पीड़ित के बयान और चिकित्सीय दस्तावेजों के आधार पर धारा 333 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *