पीआरसी टीम ने चाईबासा सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

चाईबासा| सेंट्रल की दो सदस्यीय पीआरसी टीम वेरिफिकेशन के लिए सदर अस्पताल पहुंची । दो सदस्यीय यह टीम पिछले महीने स्टेट से आई कायाकल्प टीम द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण के बाद नंबर दिया गया है। स्टेट की टीम द्वारा निरीक्षण के बाद दी गई नंबरिंग के आधार पर यह केंद्रीय टीम सदर अस्पताल का वेरिफिकेशन करेगी। जिसके बाद ग्रेडिंग की जाएगी। गुरुवार को डाटा सेल के साथ-साथ अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी के हर विभाग का निरीक्षण किया। टीम ने सदर अस्पताल के हर विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ भी की। यह केंद्रीय टीम 3 दिनों तक सदर अस्पताल का वेरिफिकेशन करेगी इस दरमियान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर शिव चरण हंसदा तथा अस्पताल प्रबंधक आशीष कुमार भी साथ रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *