चाईबासा| मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल चाईबासा स्थित चापाकल विगत कई महीनों से खराब अवस्था में यूं ही बेकार पड़ी हुई थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को बार-बार पत्राचार करने के बावजूद भी चापाकल की मरम्मती नहीं किया जा रहा था। जिसके कारण विद्यालय के बच्चों, छात्रावास में रहने वाले छात्रों एवं आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इससे संबंधित समाचार दैनिक भास्कर की चाईबासा अंक में विगत दिनों प्रकाशित हुई थी। खबर समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद चापाकल की मरम्मती कर दिया गया। विद्यालय की प्राचार्य ने खुशी जाहिर करते हुए दैनिक भास्कर को धन्यवाद देते हुए, कृतज्ञता एवं आभार प्रकट किया।


