भास्कर न्यूज|तुपकाडीह पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी उत्तरी पंचायत के रजवार टोला में जमीन विवाद पर दो जमीन के हिस्सेदारों में मारपीट का मामला थाना पहुंचा। बताया जाता है कि पिछरी दक्षिणी पंचायत के हथिया पत्थर स्थित गैर मजरुआ जमीन पर एक हिस्सेदार द्वारा जमीन की प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। उक्त जमीन के एक हिस्सेदार कार्तिक रजवार ने बताया कि गैर मजरुआ जमीन को मेरे चाचा रोहन रजवार व एक हिस्सेदार मनसु रजवार, सरजू रजवार मिल कर उस जमीन का प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। जमीन की बिक्री की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचकर जमीन बेचने से मना करने पर मेरे चाचा रोहन रजवार मेरे से गाली गलौज व मारपीट करने लगे। जमीन के आसपास के लोगों के द्वारा बीच बचाव किया। वही मेरे चाचा रोहन रजवार, चाची रुपा देवी, चचेरा भाई जगदीश रजवार व उनके परिवार के रंजीत रजवार, रीना कुमारी, परी कुमारी, निर्जला कुमारी ने 14 व 15 जनवरी को मेरे घर पर ईंटा पत्थर मारा व लाठी डंडे लेकर घर में घुस कर मुझे व मेरे पत्नी के साथ मारपीट किया था। वहीं घर में कुर्सी सहित अन्य समान को क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट पर हो हल्का सुनकर अगल-बगल के लोगों ने बीच बचाव किया। जिससे मेरे पैर, माथा व शरीर के अंदरुनी चोट लगा है। वहीं मेरे चाचा द्वारा पेटरवार थाना में मेरे विरुद्ध मारपीट का आवेदन दिया है। मेरे चाचा के आवेदन पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा पहुंच कर छानबीन किए। इस संदर्भ पर पेटरवार थाना प्रभारी से फोन से संपर्क करने पर कहा कि एक पक्ष ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन पर घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन व अगल बगल के लोगों से पूछताछ किए। आवेदक द्वारा आवेदन में मारपीट का सीडी का उल्लेख किया है।


