हिमाचल में बर्फबारी, टूरिस्टों ने बर्थडे केक काटा:कुफरी-नारकंडा में बर्फ जमी; अटल टनल में ट्रैफिक रोका, लाहौल स्पीति के लिए एडवाइजरी

हिमाचल प्रदेश में गुरूवार सुबह कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। शिमला में भी हल्की बर्फबारी हुई। जिसके बाद कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में एक से डेढ़ इंच बर्फ जमा हो गई। वहीं लाहौल स्पीति के सिस्सू, कोकसर और अटल टनल रोहतांग में 2 इंच मोटी बर्फ जमा हुई है। सुरक्षा को देखते हुए लाहौल स्पीति पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। अटल टनल रोहतांग में वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। केवल चार पहिया वाहनों (4×4) को ही अनुमति दी जा रही है। मौसम विभाग ने किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और मंडी के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। हिमाचल में बर्फबारी के PHOTOS… अब जानिए आगे हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम… रुक-रुक कर वर्षा हो रही
नारकंडा और खड़ापत्थर क्षेत्रों में ताजा हिमपात के कारण यात्रा जोखिमपूर्ण हो गई है। मैदानी क्षेत्रों में प्रातः 4:00 बजे से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। आज दिनभर भारी वर्षा और हिमपात की संभावना है। 17 से 20 जनवरी के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम रहेगा। इस दौरान चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। 21 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस पुन सक्रिय होगा। 6 जिलों में यलो अलर्ट, तीन दिन रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों – ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन दिनों तक इन जिलों में घने कोहरे की संभावना है, जिससे सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर तक सीमित हो सकती है। विगत एक सप्ताह से मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है। जनवरी में सामान्य से 85 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विभाग जनवरी महीने में कई बार बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी कर चुका है। वहीं दिसंबर में अच्छी बारिश-बर्फबारी हुई थी। जनवरी में बादल नहीं बरस रहे। मौसम विभाग के अनुसार, एक से 15 जनवरी के बीच 32.1 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है। मगर इस बार 4.7 मिलीमीटर बादल बरसे है, जो कि सामान्य से 85 प्रतिशत कम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *