छोटानागपुर आईजी ने बालीडीह थाना का किया निरीक्षण

बोकारो | छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी माइकल एस राज ने गुरुवार को बालीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया। थाना पहुंचे ही जवानों ने कतारबद्ध होकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं निरीक्षण के दौरान आईजी ने कार्यालय की कार्यशैली में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्यालय ​डीएसपी अनिमेष गुप्ता, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह सहित थाना के अन्य कर्मी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *