बोकारो | सेक्टर-1 स्थित बोकारो परिसदन में कार्यरत चंदनकियारी निवासी प्रवीण सिंह की गुरुवार को पुरुलिया में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रवीण चास में रहकर बोकारो परिसदन में ड्यूटी करते थे। बताया जाता है कि वह पुरुलिया किसी निजी काम से गए थे। पुरुलिया से लौटने के दौरान ही वह दुर्घटना के शिकार हुए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे जिला प्रशासन में शोक है।


