अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर जताई चिंता

लुधियाना| लुधियाना से सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने कहा कि देश में केवल 6 हवाईअड्डों पर ही कैट II/III प्रणाली उपलब्ध है। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर चिंता जताई है। सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर सभी हवाई अड्डों के लिए कैट II/III प्रमाणित रनवे अनिवार्य करने का अनुरोध किया है। कहा कि भारत में केवल 6 हवाई अड्डों- अर्थात् दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, अमृतसर, कोलकाता और बेंगलुरु- के पास कैट II/III संचालन के लिए एक या अधिक रनवे प्रमाणित हैं। 60 से अधिक हवाई अड्डे कैट I आईएलएस से सुसज्जित हैं। कई हवाई अड्डों पर कैट II/III सिस्टम की अनुपस्थिति ने उन्हें कम दृश्यता और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान परिचालन चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बना दिया है। कहा कि कोहरा, भारी बारिश और कम दृश्यता-से उत्पन्न होने वाली बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए यह जरूरी है कि सभी कमर्शियल एयरपोर्ट्स कैट -II/III सिस्टम से सुसज्जित हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *