नैचुरल ब्यूटी के साथ खूबसूरती का अहसास

भास्कर न्यूज। लुधियाना। ब्राइडल मेकअप में नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। चमकदार मेकअप की जगह अब नैचुरल और सटल लुक को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दुल्हनों के बीच यह बदलाव उनके सहज और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व को दर्शाता है। ब्राइडल मेकअप का यह नया ट्रेंड हर दुल्हन को उनकी नैचुरल ब्यूटी के साथ आत्मविश्वासी और खूबसूरती का अहसास कराता है। मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका शर्मा का कहना है कि यह ट्रेंड हर स्किन टोन और आउटफिट के साथ परफेक्ट तरीके से मेल खा रहा है। ब्राइडल मेकअप से पहले स्किन को तैयार करना सबसे अहम है। हाइड्रेटिंग फेस मास्क, सीरम और मॉइस्चराइजर का उपयोग स्किन को ग्लोइंग और फ्रेश दिखाने में मदद करता है। दुल्हनों के बीच फाउंडेशन का हल्का इस्तेमाल और ड्यूई फिनिश बेस ट्रेंड में है। इस तकनीक से स्किन नैचुरल ग्लो करती है और मेकअप भारी नहीं लगता। कंसीलर और हाईलाइटर का उपयोग खासतौर पर आंखों और गालों को उभारने के लिए किया जा रहा है। आई मेकअप में न्यूड और पेस्टल शेड्स का बोलबाला है। मस्कारा और हल्के आईलाइनर के साथ सिंपल लुक को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, काजल को नैचुरल आई लुक के लिए हल्के तरीके से अप्लाई किया जा रहा है। होंठों पर या तो न्यूड टोन लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है या फिर क्लासिक रेड और डीप पिंक जैसे बोल्ड कलर्स से लुक को हाईलाइट किया जा रहा है। लिप ग्लॉस के साथ यह लुक और भी आकर्षक लगता है। हेयरस्टाइल में भी नैचुरल वेव्स, मैसी बन और फ्लोरल एक्सेसरीज़ का चलन है। यह लुक दुल्हनों को परफेक्ट और एलिगेंट दिखाने के साथ ही कंफर्टेबल भी बनाता है। नैचुरल लुक न केवल क्लासिक है, बल्कि समय के साथ पुराना भी नहीं लगता। दुल्हनों को स्किन केयर रूटीन पर ध्यान देना चाहिए और मेकअप के लिए अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *