लुधियाना| उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन(यूपीपीएससी) द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर, यूपी एग्रीकल्चर सर्विस ग्रुप-बी ग्रेड-2 और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में 604 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में अनरिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये, एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 40 रुपये की फीस अदा करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन 17 जनवरी तक किया जा सकता है। फीस 24 जनवरी तक किया जा सकता है। नियमों के तहत रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। इन पदों के लिए बीई, बीटेक धारक आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के लिए उम्मीदवारों को https://uppsc.up.nic .in/Default.aspx पर विजिट करना होगा।


