लुधियाना| शोमैन एसोसिएटस प्रा.लि. की ओर से श्री दुर्गा माता मंदिर, जगराओं पुल के सामने गर्वमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में ग्रैंड शॉपिंग एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय एक्सपो 16 जनवरी वीरवार से शुरू होकर 20 जनवरी सोमवार हो खत्म होगी। ग्रैंड शॉपिंग एक्सपो का शुभारंभ हल्का आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिद्धू के पुत्र युवराज सिंह सिद्धू ने किया। युवराज ने कहा कि महानगर के लोग जो लाईफ स्टाइल को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और लेटैस्ट फैशन को हमेशा अपनाते हैं, उनके लिए यह प्रदर्शनी बड़ी उत्सुकता का केन्द्र साबित होगी। ग्रैंड शॉपिंग एक्सपो के बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर धु्रवनेश शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा लगाई जा रही यह एक्सो लुधियाना की सबसे पुरानी एक्सपो है। इस प्रदर्शनी में खास बात ये होगी कि यहां आपको हर तरह का सामान एक ही छत के नीचे मिल जाएगा चाहे वह लाइफ स्टाइल से संबंधित हो या आपके घर की किचन से या आपकी फिटनेस से संबंधित हो, जिससे इस प्रदर्शनी को देखने के लिए हर वर्ग के लोग देखने आ रहे हैं। इस एक्सपो में खाने पीने की चीजों के विभिन्न स्टाल, नए ट्रेंड के घरेलू सामान, जिनमें सोफा, फर्नीचर, राजस्थानी डैकोरेशन का सामान, मार्बल निर्मित मूर्तियां, पाकिस्तानी सूट्स, अफगान ड्राई फ्रुटस, ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री के स्टाल, ब्रांडेड कंपनियों के स्टाल सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। यह एक्सपो सुबह 11 से रात 9 बजे तक रोज चलेगी। एक्सपो के पहले दिन ही एक्सपो देखने के लिए विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा।


