नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 19 जनवरी को

लुधियाना| लुधियाना चैप्टर फाउंडेशन की मीटिंग सिविल लाइन स्थित श्री आदिनाथ जैन मंदिर में हुई। मीटिंग बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स कोमल कुमार जैन, राजीव जैन, नवनियुक्त चेयरमैन सुधीर कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर चेयरमैन सुधीर जैन, चीफ सेक्रेट्री पवन जैन ने बताया कि जीतो लुधियाना चैप्टर फाउंडेशन सहित लेडीज विंग व यूथ विंग की नई कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह फिरोजपुर रोड, महाराजा रिजेंसी में 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2024- 26 की नई कार्यकारिणी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में कोमल जैन, भूषण जैन, राजीव जैन चमन, सुधीर जैन, पवन जैन, भाविक जैन शामिल है। जीतो लुधियाना चैप्टर फाउंडेशन चेयरमैन सुधीर जैन, वाइस चेयरमैन सूर्या पी समलखा, तरुण जैन, विनोद जैन, चीफ सेक्रेट्री पवन जैन, कोषाध्यक्ष भाविक जैन, सचिव निखिल जैन, अभिमन्यु सिंघी, एग्जीक्यूटिव सदस्यों में विशाल जैन, सुभाष जैन, मुकेश जैन, अशोक जैन, जीतो लेडीज विंग चेयरपर्सन मंजू ओसवाल, चीफ सचिव अमिता जैन, जीतो यूथ विंग चेयरमैन संभव जैन, चीफ सचिव कार्तिक जैन शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *