मांस की 52 दुकानों के काटे चालान

लुधियाना| नगर निगम ने मांस की इललीगल स्लॉटरिंग के खिलाफ कार्रवाई कर 52 चालान जारी किए। निगम ने दुकानदारों को गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर दुकान सील करने की चेतावनी दी। उन्होंने दुकानदारों को कटान का मांस एमसी के मॉडर्न स्लॉटर हाउस से लाने का निर्देश दिया है। नगर निगम ने मांस की इललीगल स्लॉटरिंग के खिलाफ वीरवार को अभियान चलाया। टीम ने निगम के सभी चार क्षेत्रों में औचक छापेमारी की। टीम ने खुड्ड मोहल्ला, सीएमसी अस्पताल के पास सिकंदरी रोड, मुस्लिम कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी, राजीव गांधी कॉलोनी, ताजपुर रोड, 33 फीट रोड, गिल चौक, गिल रोड, ईएसआई रोड समेत अन्य इलाकों में चेकिंग की। टीम ने उल्लंघन करने वाले 52 दुकानदारों के खिलाफ चालान जारी किए। दुकानदारों को चेतावनी भी जारी की गई कि अगर उन्होंने मांस का अवैध कटान जारी रखा तो नगर निकाय दुकानें सील कर देगा। निगम स्वच्छता अधिकारी (सीएसओ) अश्वनी सहोता ने कहा कि अभियान एमसी कमिश्नर आदित्य डेचलवाल और जॉइंट कमिश्नर अंकुर महेंद्रू के निर्देश पर चलाया गया ।अवैध कटान के खिलाफ शहर में नियमित अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों को आदेश दिया गया है कि वे मांस को हंबड़ा रोड स्थित एमसी के आधुनिक बूचड़खाने से ही मंगवाएं। इससे निवासियों को स्वच्छ मांस की आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी। टीम में जगजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, अमरीक सिंह बाजवा, रवि शर्मा, राज कुमार, निशु घई, नवीन कुमार, अमनदीप सिंह, कुलजीत सिंह, सतिंदर बावा, गुरविंदर सिंह, नाथी राम, विमल सहोता, योगेश सहित स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *