भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम की जोन बी की तहबाजारी टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने अतिक्रमणकारियों की रेहड़ियों को जब्त कर लिया। इस दौरान लोगों ने निगम टीम का विरोध किया। नगर निगम के बस्ती जोधेवाल क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कमिश्नर को शिकायत मिली थी। कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने अतिक्रमण हटाने के लिए तहबाजारी शाखा को निर्देशित किया था। टीम प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में तहबाजारी शाखा की टीम बस्ती जोधेवाल पहुंची, जहां टीम ने पाया कि सड़क किनारे फल और सब्जियों की रेहड़िया लगी थी। अतिक्रमणकारियों ने कपड़े और जूतों को भी बेचने के लिए दुकानें लगा रखी थीं। टीम ने अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया। अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया गया है।


