जूस में शराब मिलाकर पिलाई, फिर नाबालिग से किया गैंगरेप

16 साल की लड़की को उसके पड़ोसी ने पहले अपने घर पर बुलाया। फिर जूस में दारू मिला कर अपने 3 दोस्तों समेत गैंग रेप कर दिया। घटना थाना सलेम टाबरी में पीडि़ता 16 वर्षीय किशोरी के परिजन के बयान पर 4 लोगों पर पर्चा दर्ज कर 2 आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि मुख्य आरोपी 1 दोस्त समेत फरार है। जांच अधिकारी भजन सिंह ने बताया कि विकास व अली को पकड़ लिया है, बाकी के दो लोग मुख्य आरोपी चेतन व विकास फरार हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नाबालिग को जूस में शराब मिलाकर पिलाई थी। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया उनकी बेटी 10वीं की छात्रा है। घटना के दिन वह अपनी प|ी समेत चंडीगढ़ गए थे। बेटी उनके आने के बाद से ही डरी-डरी सी रहने लग गई थी। फिर उसकी मां ने बेटी को कमरे में रोते हुए देख लिया। जिसके बाद बेटी ने अपनी सारी आप बीती बताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *