देवास में 65 साल के बुजुर्ग की हत्या:पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र ने लाठियों से पीटा; इंदौर रेफर करने से पहले तोड़ा दम

देवास के बरोठा थाना क्षेत्र के कैलोद गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 65 साल के किसान मांगीलाल पटेल पर गांव के ही पिता-पुत्र ने लाठी-डंडों से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे के पहुंचने पर भाग निकले आरोपी मृतक के बेटे निलेश पटेल ने बताया कि बीती रात गांव के ही राजेश (पिता सालगराम) और उसके बेटे राजवीर ने उनके पिता को घेर लिया और लाठियों से जमकर मारपीट की। जब वह मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए। परिजन तुरंत मांगीलाल को लेकर अस्पताल पहुंचे। हत्या का केस दर्ज, दोनों गिरफ्तार जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बुजुर्ग को इंदौर रेफर करने की तैयारी की, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बरोठा थाना प्रभारी सविता जाटव ने बताया कि विवाद की वजह पुरानी रंजिश है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *