पन्ना में रीछ का हमला, किसान की जांघ चबाई:खेत की रखवाली करते समय घायल; पहले सियार ने भी काटा था

पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम भापतपुर (कुर्मियान) में एक किसान पर रीछ ने हमला कर दिया। खेत की रखवाली कर रहे 45 वर्षीय जमुना कोंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। रीछ ने उनकी जांघ पर गहरा घाव किया, जिससे मांस बाहर निकल आया। जमुना कोंदर अपने खेत में थे तभी झाड़ियों में छिपे एक रीछ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जमुना कुछ समझ पाते, इससे पहले ही रीछ ने उन्हें अपने जबड़ों में जकड़ लिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद रीछ जंगल की ओर भाग गया। यह हैरान करने वाली बात है कि जमुना कोंदर पर कुछ दिन पहले ही एक जंगली सियार ने भी हमला किया था। अस्पताल में भर्ती जमुना ने बताया कि सियार के हमले का इलाज अभी चल ही रहा था कि अब रीछ ने उन्हें घायल कर दिया। घायल जिला अस्पताल रेफर घायल जमुना कोंदर को सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। खेतों में जाना जोखिमपूर्ण सरपंच ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी केवल कागजों पर गश्त कर रहे हैं और जंगली जानवर लगातार रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में जाना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *