निवाड़ी नेशनल हाईवे पर मिनी ट्रक में लगी आग:वाहन में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव की वजह से हादसा, ड्राइवर-क्लीनर सुरक्षित

निवाड़ी के उरदौरा थाना टेहरका क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गत्ते से भरे एक मिनी ट्रक में आग लग गई। घटना मंगलवार सुबह की है। आग लगने का कारण सिलेंडर का रिसाव बताया जा रहा है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सिलेंडर से गैस रिसाव की वजह से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, गत्ते से भरा मिनी ट्रक हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक में रखे एक सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसने कुछ ही देर में आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान आग लगते ही चालक और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार संदीप शर्मा और टेहरका थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभाला, यातायात को नियंत्रित किया और राहत कार्यों की निगरानी की। प्रशासन की तत्परता और चालक-क्लीनर की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *