कुन्दा|प्रखंड मुख्यालय के बाजार टांड़ स्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जय बापू-जय भीम-जय संविधान के तहत सम्मान यात्रा निकाली। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे व संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार साहु ने किया।सम्मान यात्रा में दर्जनों गांव के कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी के बनैर तले महात्मा गांधी अमर रहे, पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे,बाबा साहेब अमर रहे समेत कई स्लोगन लगाया गया।इस मौके पर प्रतापपुर के प्रखंड अध्यक्ष रकीबुल इमाम,प्रविल साव,अजित कुमार भारती,उमेश यादव,चंद्रशेखर यादव,अरविंद कुमार,ईश्वर यादव,रूपलाल यादव, समेत कई लोग शामिल थे।


