देश में सुख-शांति के लिए मां भद्रकाली की विधि-विधान से की गई शृंगार पूजा

इटखोरी | मां भद्रकाली की गुरुवार सुबह और शाम भक्ति भाव के साथ आरती कर देश में सुख-शांति की कामना की। इससे पूर्व अहले सुबह पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ माता रानी की श्रृंगार पूजन की। मां की श्रंगार पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इसके बाद श्रद्धालुओं के पूजा-अर्चना के लिए 12 बजे दिन तक मंदिर का पट्ट खोल दिया गया। 12 दिन में मंदिर का पट्ट मां की भोग के लिए 1 घंटे तक बंद कर दिया गया। भोग के बाद 1 बजे दिन पुनः मंदिर का पट्ट श्रद्धालुओं के पूजा पाठ के लिए खोल दिया गया। इस बीच माता रानी की लगाए गए भोग का खीर और फल प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। मां की प्रांगण में भक्तों द्वारा लगाए गए जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *