शहरी क्षेत्र अंतर्गत सोबरन टोली में दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान सिमरन टोली निवासी आकाश मुंडा, हिरही गांव निवासी युवक अजय उरांव व आदल उरांव के रूप में हुए। वहीं आकाश को सिर व पैर में चोट, आदल को गंभीर चोट व अजय को हल्की चोट आई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


