भास्कर न्यूज | लोहरदगा किस्को प्रखण्ड अंतर्गत महूगांव पुल के समीप में ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। जिसमें बाइक सवार युवक दीपक उरांव का पैर टूट गया। साथ ही अन्य दो युवक सूरज लोहरा और आकाश लोहरा को हल्की छोटे आई। तीनों घायल युवक सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनहे गांव निवासी हैं। जानकारी अनुसार तीनों युवक बाइक में सवार होकर मेला देखने जा रहे थे। इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। वहीं घायल युवकों को उसी ऑटो से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।


