कोहरे से ढका एनएच 75, आवागमन रहा प्रभावित

भास्कर न्यूज | कुडू पारा गिरने से तापमान में गिरावट जारी हैं। नेशनल हाईवे 75 स्थित कुडू रांची मुख्य पथ सहित कुडू प्रखंड में गुरुवार सुबह घना कोहरा की चादर में ढका हुआ था। हाइवे में सुबह 6 से 9 बजे भारी वाहन, छोटे चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन चालक दिन में ही वाहनों की हेड लाइट जलाकर चल रहें थे। कोहरे के कारण नेशनल हाईवे 75 कुड़ू – रांची, कुड़ू – चंदवा तथा नेशनल हाईवे 143 ए कुड़ू – लोहरदगा मुख्य पथ पर वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। कोहरे के कारण जहां सब्जी फसल के नुकसान की संभावना बढ़ गई है तो पछुवा हवा बहने से कनकनी बढ़ गई है। कनकनी से बचाव को लेकर शहरी क्षेत्र में अंचल कार्यालय के द्बारा अलाव जलाया जा रहा था जो कुछ दिनों से बंद कर दिया गया है। नतीजा बस स्टैंड में पहुंचने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ अंचल कार्यालय के द्बारा शहरी क्षेत्र के छह स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी इसमें नीचे स्टैंड, इंदिरा गांधी चौक, ब्लाक मोड़,कुड़ू सीएचसी परिसर मस्जिद चौक तथा बस स्टैंड में लेकिन कुछ दिनों से अलाव की व्यवस्था बंद कर दी गई है। लकड़ी नहीं मिल पा रहा है। कनकनी बढ़ने से गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दो दिनों के भीतर तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। कनकनी बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी रोज कमाने खानें वालों मजदुरो, ठेला चालकों, तथा रेहड़ी लगाने वाले कामगारों को हो रही है। ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन अलाव की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *