अमृतसर| थाना ए-डिवीजन की पुलिस ने दुकान के बाहर से पार्क बाइक चोरी करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह निवासी तरनतारन रोड ने बताया कि उसने अपनी बाइक को आईडीएच मार्केट में दुकान के बाहर पार्क किया था, जब वापस आया तो उसकी बाइक कोई अज्ञात युवक चोरी कर ले गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।


