विदेशी नंबर से कॉल कर हैरी ग्रुप के नाम पर 5 लाख रुपए की मांगी फिरौती

अमृतसर| थाना ब्यास की पुलिस ने विदेशी नंबर से व्यक्ति को कॉल करके 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने और 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन करवाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शाम सरूप निवासी ग्रीन एवेन्यू ने बताया कि 16 नवंबर सुबह 11 बजे उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसमें हैरी ग्रुप का नाम लेकर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने डर के मारे तीन किस्तों ने फोन करने वाले युवक को 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन किए। जिसके बाद आरोपी उसे अब ब्लॉक कर गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *