लुधियाना में छोटा सिलेंडर फटा:खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाते समय हुआ धमाका, दंपती और बच्चों सहित 4 झुलसे, PGI रेफर

पंजाब के लुधियाना में बीती रात ग्यासपुरा इलाके में छोटा सिलेंडर फट गया। ब्लास्ट होने से पूरे इलाका दहल गया। लोगों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग इक्ट्ठे हुए। झुलसे पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। झुलसे लोगों की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी देते हुए ललिता देवी ने बताया कि उनका पड़ोसी कृष्णा पंडित छोटा सिलेंडर बाहर से भरवा कर लाया था। उसकी पत्नी सीमा जैसे ही खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने लगी तो अचानक कमरे में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर लोग हुए जमा
देखते ही देखते अचानक से सिलेंडर में धमाका हो गया। कमरे में चीख पुकार सुनते हुए आसपास के लोग भी इकट्ठे हुए। लोगों की मदद से सिलेंडर में लगी आग को बुझाया गया। कमरे का सारा सामान जल कर राख हो गया। कृष्णा और सीमा का बुरी तरह से जला चेहरा झुलसे से लोगों की पहचान कृष्णा पंडित, सीमा देवी, शिवम और शिवानी के रूप में हुई है। कृष्णा और सीमा का चेहरा बुरी तरह जल गया है। वहीं बच्चे शिवम और शिवानी भी आग की चपेट में आए है उनका बाजू और चेहरे जल गया है। पूरा परिवार करीब 60 फीसदी झुलस चुका है। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *