अमृतसर| खिलचियां के गांव वडाला खुर्द में पंचायती चुनाव में हुए झगड़े की रंजिश में कांग्रेस के वर्करों ने घर के बाहर आकर आप वर्करों पर पिस्तौल और राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद आप वर्कर ने अपने लाइसेंसी दौनाली से जवाबी हमले में गोलियां चलानी शुरू की तो आरोपी भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 12 खौल राइफल के बरामद हुए। यह घटना 15 जनवरी की शाम 6.45 बजे की है। पुलिस ने इस मामले में 4 हमलावरों को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत कौर, जसरीत कौर निवासी वडाला खुर्द, मनबीर सिंह और महावीर निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। जबकि जगजीत सिंह और तीन अज्ञात युवक इसमें शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में जरनैल सिंह ने बताया कि वह अपने घर में मौजूद था। आरोपी उसके घर के बाहर आए और गाली देते हुए हथियार से गोलियां चलाने लगे। अपना और अपने परिवार का बचाव करते हुए अपने लाइसेंसी हथियार से जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।


