पंजाब में धुंध का ओरेंज अलर्ट जारी:रात से कोहरे का दिखा असर, एयर-रूट प्रभावित; 18 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

पंजाब में आज भी धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार रात से ही पंजाब के कई जिलों में धुंध का असर देखने को मिला। बीते दिन धूप ना खिलने के कारण दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पूरे पंजाब के शहरों का दिन का तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, रात 10 बजे के बाद से एयर-रूट भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रात 10 बजे के बाद अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले मलेशिया से आई फ्लाइट को तकरीबन 1.30 घंटा हवा में चक्कर लगाने पड़े। अमृतसर के अलावा गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट व मोगा में भी धुंध का असर देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घनी धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर या उससे कम रह सकती है। इसके अलावा पंजाब के अन्य सभी जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन रात के तापमान में अंतर गिरा, दिन हुए ठंडे गुरुवार धूप ना खिलने के कारण दिन व रात के तापमान में अंतर काफी कम देखने को मिला है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान जहां 7.2 डिग्री रहा था, वहीं दिन का अधिकतम तापमान मात्र 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा में दिन का तापमान 16.6 डिग्री, एसबीएस नगर में 14.7 डिग्री, मोगा में 12.6, रोपड़ में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया है। 18 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के करीब एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जो आज शांत हो सकता है। इसके बाद 18 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका असर पहाड़ी इलाकों पर देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश के कारण वहां से मैदानी इलाकों पर आने वाली हवाएं और ठंडी होंगी। जिससे पंजाब के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी। पंजाब के शहरों मौसम अमृतसर- घनी धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- घनी धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- घनी धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *