सीवरेज और कूड़े का समाधान पार्षदों का पहला टारगेट

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम चुनाव खत्म होने के बाद लोगों को अब अपने इलाकों में विकास का इंतजार है। वहीं विकास धीमी चाल होने के कारण लोग चुने पार्षदों पर पूरी उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं निगम में मेयर हाउस न बनने से लोगों की समस्याओं को पार्षदों की ओर से हल करवाना शुरू कर दिया है। लेकिन समस्याओं का पक्का हल करवाने के लिए पार्षदों के साथ-साथ शहरवासियों को भी मेयर हाउस बनने का इंतजार हैं। इसी कड़ी के तहत निगम के नए चुने पार्षदों ने अपनी वार्ड में पहल के आधार पर हल करवाने वाली समस्याएं बताई। वार्ड 40 से गुरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी वार्ड में कूड़े की समस्या का हल करवाया जा रहा है। मंदिर वाले बाजार में कूड़े की समस्या से लोग परेशान हैं। वहां रोजाना कूड़ा नहीं उठाया जाता था। उन्होंने वहां कूड़ा उठाने की ट्रॉली लगवा दी है। लोगों की हर तरह की समस्या का हल करवाया जा रहा है। बाकी मेयर बनने पर हर समस्या का हल होगा। वार्ड 47 से किरनजीत कौर ने कहा कि उनकी वार्ड में इलाका गुरु नानक नगर, गुरु रामदास नगर, गुरु नानक पुरा यहां सीवरेज की समस्या बनी हुई है। पुराने समय में पार्षद की ओर से वार्ड में काम नहीं करवाया गया। वह वार्ड में काम करवा रही हैं। पीने के पानी की समस्या का हल किया गया है। पाइपें और सीवरेज का काम भी जल्द करवाया जाएगा। वार्ड 38 से पार्षद भगवंत सिंह ने कहा कि उनकी वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की समस्या लोगों ने उन्हें बताई है। दूसरा वार्ड में सीवरेज की परेशानी बनी हुई है। इलाका कोट मित सिंह की गलियों में लाइटें लगा दी गई हैं। माता गंगा जी नगर और खालसा नगर की अंदरूनी गलियों की समस्या रह गई है। वह भी ठीक की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *