छेहर्टा चौक और नारायणगढ़ में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से हो रहे हैं हादसे

अमृतसर| नगर निगम की ओर से बीआरटीएस लेन के दोनों किनारों पर लाखों रुपए खर्च कर स्ट्रीट लाइट्स लगाई हुई हैं। परंतु छेहर्टा चौक से लेकर नारायणगढ़ तक दोनों तरफ स्ट्रीट लाइटें पिछले 1 महीने से बंद पड़ी हैं। जिसे निगम ठीक नहीं करवा रहा। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के अंधेरे में हादसे होते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे और धुंध के कारण वाहन चालकों को रास्ता भी दिखाई नहीं देता। समाज सेवक नवलदीप सिंह, पूर्व भाजपा पार्षद अरविंद शर्मा, विक्की शर्मा और पुरुषोत्तम पाल का कहना है स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से रात को दुकानों के आगे भी अंधेरा छाया रहता है। दुकानदारों को दुकानों में चोरी का डर सताता रहता है। उन्होंने निगम कमिश्नर से अपील की है कि यहां की स्ट्रीट लाइटें चालू करवाई जाएं ताकि हादसों पर लगाम लग सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *