वकीलों की हड़ताल से कचहरी में अपने काम काज करवाने के लिए आए आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तरनतारन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सिमरिंदर आनंद ने बताया कि जिला फतेहगढ साहिब की अमलोह अदालत में 21 दिसंबर 2023 में कुछ शराती अनसरों की ओर से वकील हसन सिंह के साथ गलत शब्दावली व दुरव्वहार किया गया था। लेकिन पुलिस ने सियासी दबाव के चलते अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है। जिसके चलते पंजाब के वकीलों में रोष पाया जा रहा है। वकीलों की इस हड़ताल के चलते तरनतारन अदालत में फौजदारी, चैक बाउंस, आमर्ज एक्ट के अलावा अन्य मामलों के 663, खडूर साहिब में 132 और पट्टी के 359 मामले प्रभावित है जिससे आम लोग भी परेशान हुए। अदालत में आए जग्गा सिंह, निरवैल सिंह और हरकंवलजीत सिंह ने बताया कि वह आमर्ज एक्ट व मैट्रीमोनियल केस के सिलसिले में तारीख पर तरनतारन अदालत आए थे लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते उन्हें दूर दराज से यहां आकर काफी मुश्किले पेश आई है। उन्होंने कहा कि महीने में 3 से 4 बार उन्हें दूर दूर से तारीख पर आना होता है जिससे उनका समय व पैसा बर्बाद होता है। भास्कर न्यूज | अमृतसर फतेहगढ़ साहिब में नगर परिषद चुनाव के दौरान वकील पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई न किए जाने को लेकर अमृतसर बार एसोसिएशन ने वीरवार को रोष जताते हुए काम बंद रखा। यह प्रदर्शन पूरे पंजाब के वकीलों ने किया है। प्रधान एडवोकेट प्रदीप सैनी ने बताया कि घटना फतेहगढ़ साहिब की है, जहां नगर परिषद चुनाव के दौरान वकील हसन सिंह पर स्थानीय विधायक गैरी वड़िंग के भाई और उसके साथियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर रिवॉल्वर की बट से वार किया और तेजधार हथियारों से भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबतक पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, कोर्ट में कोई वकील काम नहीं करेगा। अमृतसर बार एसोसिएशन के वकीलों की ओर से पूर्ण तौर पर काम बंद करने से कोर्ट में 700 से अधिक मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई है। माननीय जजों ने अपराधियों की अगली तारीख दी।


