छात्रों को अमेरिका के दो प्रोफेसर्स ने दी मटीरियल साइंस में पीएचडी की गाइडेंस

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमेरिका की दो अग्रणी यूनिवर्सिटीज के 2 प्रोफेसर्स ने वीरवार को जीएनडीयू के छात्रों को अमेरिका की यूनिवर्सिटीज में फिजिक्स और मटीरियल साइंस में पीएचडी करने की संभावनाओं के बारे अवेयर किया। जीएनडीयू के एलुमस और अमे​रिका की रटगर्स यूनिवर्सिटी के फिजिक्स के प्रोफेसर आशुतोष गोयल और वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. जोह्न मेक्लॉय ने 100 से ज्यादा स्टूडे्ंट, रिसर्चर और स्टाफ की मौजूदगी में समझाया कि अमेरिका में कैसे पीएचडी की जा सकती है। उसके बच्चों को क्या करना है। इस मीट के दौरान दोनों प्रोफेसर्स ने छात्रों के सवालों का बड़े सहज और सरल तरीके से जवाब ​देकर छात्रों की जिज्ञासा को शांत किया। यह आयोजन एलुमनी एसोसिएशन के प्रेजीडेंट वीसी प्रो. करमजीत सिंह और डीन एनुमनाई और फिजिक्स डिपार्टमेंट के हैड प्रो. अतुल खन्ना के प्रयास से संभव हो पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *