रानी का बाग मॉडल टाउन मंदिर में श्री हनुमान भक्त महाकुंभ 19 को

भास्कर न्यूज | अमृतसर सेवा कुंज श्री हनुमान सेवा परिवार कमेटी के प्रचार मंत्री कार्तिक मल्होत्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कमेटी के चेयरमैन अतुल खन्ना मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मौके पर चेयरमैन खन्ना ने कहा कि 19 जनवरी को मॉडल टाउन माता मंदिर में श्री हनुमान भक्त महोत्सव आयोजन किया जाएगा। जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 251 परिवार एक साथ मिलकर 5 से 7 बजे तक दो घंटे श्री हनुमान चालीसा गायन करेंगे। जिसमें चार प्रसिद्ध गायक इस महाकुंभ में शामिल होकर तबला ढोलक की धुन पर संगीतमय धुन पर पाठ करेंगे। वहीं लड्डू, मूंगफली और ड्राइफ्रूट समेत अन्य कई फलों का प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। जिसे माथा टेकने आए भक्तों में बांटा जाएगा। जिसमें हनुमान जी और माता जी के मंदिर में फूल बंगला बनाया जाएगा। इसके लिए महंत देवीदास और भक्त यशपाल जोशी द्वारा सारी व्यवस्था कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *