अमृतसर| निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर शहर में अवैध तौर पर लगाए गए विज्ञापनों को हटाने के साथ ही उन पर कालिख पोती गई। विज्ञापन विभाग के सुपरिंटेंडेंट पुष्पेंद्र सिंह के मुताबिक सड़कों-फुटपाथों व लोहे के बड़े-बड़े बोर्डों पर विज्ञापन लगवा कंपनियों के नाम लिखे गए थे। इसी तरह वाहनों पर भी विज्ञापनों के फ्लैक्स लगे हुए थे। जो कि विज्ञापन पॉलिसी 2018 नियमों के खिलाफ है।


