निगम सेक्रेटरी ने सेंट्रल हलके में चेकिंग कर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के दिए निर्देश

भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम कमिश्नर के निर्देश पर निगम सेक्रेटरी सुशांत भाटिया ने 5 मेम्बरी टीम के साथ हाल बाजार, गागरमल रोड और अन्य इलाकों में चेकिंग की। उन्होंने बकाएदारों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक, होटल, दवाइयों वाला बाजार और जिन जगहों से अधिक टैक्स आ सकता है, टीमें वहां पहुंचे। उन्होंने बकाएदारों को डॉक्युमेंट जमा कराने को कहा। जिसमें जमीन की रजिस्ट्री, रेंट डीड और जो टैक्स भरा उसकी रसीद शामिल है। यदि किसी ने कम प्रॉपर्टी टैक्स अदा किया है तो पूरा जमा कराना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *