मंदिर रामद्वारा में हरिनाम संकीर्तन करवाया

अमृतसर | संक्रांति पर लोहगढ़ गेट अंदर गली तिवाड़ियां में स्थित मंदिर रामद्वारा में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया। संकीर्तन का शुभारंभ वंश खन्ना ने गणेश वंदना से किया। इसके पश्चात राबिन कोहली ने हनुमान चालीसा पाठ और महामंत्र उच्चारण किया। संकीर्तन दौरान छोटी छोटी गइयां छोटे छोटे ग्वाल, छोटों सो मोरों मदन गोपाल’ और मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन गाए। जिसे सुनकर भक्तजन सराबोर हो उठे। इससे पहले पंडित सुरेश ने मंत्रोच्चारण करके पूजा-अर्चना की। अंत में सभी भक्तों ने मिलकर ठाकुर जी को कई तरह के भोग लगाकर आरती के पश्चात सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर केतन, नक्ष, गौरव शर्मा, साहिल शर्मा समेत कई भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *