अमृतसर | थाना घरिंडा की पुलिस ने 900 ग्राम हेरोइन और अवैध पिस्तौल सहित एक तस्कर को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि रतिंदर सिंह निवासी धनोए के रूप में हुई है। यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी। जिसे सप्लाई करने के लिए खड़ा था। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन और हथियार की खेप सप्लाई करने के लिए हरदोरतन सुआ के पास खड़ा है। तुरंत एक्शन लेते हुए रेड कर आरोपी को काबू किया गया। आरोपी पंजाब स्तर पर हेरोइन और हथियार की तस्करी करता है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है


