लुधियाना| राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब की ओर से 28 मार्च को नव-संवत के उपलक्ष्य में निकाली जा रही हिंदू चेतना यात्रा की तैयारियों को लेकर एक विशेष मीटिंग 19 जनवरी को सुबह 10.30 बजे श्री दंडी स्वामी तपोवन आश्रम, पुरानी दंडी स्वामी सिविल लाइंस में श्री बालाजी महाराज के सानिध्य में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब के अध्यक्ष पवन शर्मा ने देते हुए बताया कि मीटिंग में सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेकर यात्रा को भव्य बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। महासचिव ओपी त्रिपाठी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी 1 जनवरी को ही नववर्ष के रूप में मनाती है। इस दिन नव-संवत का शुभारंभ होता है। इसी की तैयारियों को लेकर ये मीटिंग की जा रही है। इस मौके राष्ट्रीय हिंदू मंच के जिला अध्यक्ष राजू बांसल, महासचिव विशाल अग्रवाल, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।


