उप मुख्यमंत्री देवड़ा मंदसौर में राम कथा में शामिल हुए:धुंधलेश्वर मंदिर में कैलेंडर विमोचन; मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया

मंदसौर में मंगलवार को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा रेवास देवड़ा स्थित प्राचीन धुंधलेश्वर मंदिर में आयोजित राम कथा में शामिल हुए। इस राम कथा का वाचन कथा व्यास पीठ के आचार्य श्री रामानुज जी कर रहे हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने मंदिर परिसर में एक कैलेंडर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने धुंधलेश्वर महादेव को एक पुरातन एवं आस्था का केंद्र बताया और राम कथा में शामिल होने को सुखद एवं पुण्यकारी क्षण कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा का पूर्ण आनंद और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने क्षेत्र की आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां की सभी उचित मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *