पामगढ़ | विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ की विधायक शेषराज हरबंश ने 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से रायपुर स्थित उनके निवास में मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।


