देवरी-चांपा| नगर पंचायत सारागांव में पीएम आवास योजना 2.0 के तहत सभी वार्डों में डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य शुरू किया जा रहा है। नगर पंचायत सारागांव में 883 आवास स्वीकृत हुआ है। शासन की ओर से हितग्राहियों को चार किस्तों में 2.26 लाख से 2.29 लाख रुपए की राशि दी जाती है। नगर पंचायत सारागांव कार्यालय में प्रतिदिन कैंप लगाकर हितग्राहियों से आवेदन लिया जा रहा है। इसमें अब तक 124 आवेदन आए हैं। इसके साथ आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


