रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, जुर्म दर्ज

जांजगीर | पुरानी रंजिश में ग्रामीण ने युवक पर छड़ से जानलेवा हमला कर दिया। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पिहरीद मंे रहने वाले युवक शंकर दास महंत का 15 जनवरी को जन्म​दिन था। वह अपने ग्राम कलमा में रहने वाले दोस्त खगेश्वर सिदार के साथ बर्थडे पार्टी मनाया और घर लौट रहा था। लौटते समय रात लगभग 11 बजे पि​हरीद निवासी दीपक सहीस उसके पास पहुंचा और रॉड से सिर पर वार कर दिया, सिर पर चोट लगने से शंकर जमीन पर गिर गया। इधर शंकरदास के साथ मारपीट होता देख खगेश्वर बीच-बचाव करने पहुंचा। मगर दीपक ने रॉड से उसके सिर पर जानलेवा हमला दिया। मोहल्ले में गाली-गलौज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *