नववर्ष मनाने श्याम बाबा की नगरी उमड़े श्रद्धालु:72 घंटे लगातार होंगे दर्शन, 2800 पुलिसकर्मी तैनात, 230 CCTV से निगरानी होगी

सीकर‌ जिले‌ प्रख्यात खाटूश्यामजी में पुत्रदा एकादशी व नववर्ष के अवसर पर 3 दिवसीय मेला आज से शुरु हो गया है। श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। मासिक मेले और नववर्ष के संयोग के चलते बाबा खाटूश्याम के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु लखदातार के जयकारों के साथ बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर और खाटू आने वाले मार्गों पर भक्ति का माहौल बना हुआ है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने दर्शन को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एकादशी और नववर्ष के अवसर पर श्याम बाबा के दरबार को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भव्य श्रृंगार और विशेष सजावट श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। मंदिर प्रशासन के अनुसार आज से आगामी 3 दिनों तक बाबा श्याम के पट्ट 24 घंटे खुले रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक भक्त दर्शन कर सकें। भीड़ को नियंत्रित रखने और समान दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वीआईपी दर्शन व्यवस्था को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। खाटूश्यामजी डीएसपी राव आनंद ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से 3000 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं तथा 230 सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। खाटूश्यामजी में चल रहा यह मेला आस्था, भक्ति और नववर्ष के उल्लास का अनूठा संगम बन गया है। 1 जनवरी तक चलेंगी 24 स्पेशल ट्रेन उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने नववर्ष पर खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेनों की खास व्यवस्था की है। जयपुर रूट पर सबसे ज्यादा प्रतिदिन 36 ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके साथ ही दिल्ली, हिसार, रेवाड़ी के लिए भी प्रत्येक एक घंटे पर ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन रविवार से एक जनवरी तक चलाई जाएंगी। 24 स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित सेवाओं की 54 गाड़ियों का भी संचालन होगा। रींगस स्टेशन के सीएमआई मोहन सिंह ने बताया कि नववर्ष पर ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए 110 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। वहीं 10 टिकट काउंटर लगाने और सुरक्षा के लिए 2 मोबाइल यूटीएस का गठन का फैसला किया गया है। ये 24 घंटे एक्टिव रहेंगे। ये ट्रेनें चलेंगी रींगस से रेवाड़ी-19 रींगस से जयपुर-18 जयपुर से रींगस-18 रींगस से सीकर-18 रींगस से दिल्ली-11 24 घंटे तैनात रहेंगे रेलवे के अधिकारी रेलवे ने व्यवस्थाएं अपडेट रखने के लिए रींगस स्टेशन पर मंडल स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया है। मंडल के जयपुर वाणिज्य प्रबंधक भी रींगस स्टेशन पर चौबीस घंटे उपस्थित रहेंगे। साथ ही मंडल कंट्रोल रूम में डीआरएम, एडीआरएम, सीनियर डीएससी/आरपीएफ व अन्य अधिकारी 24 घंटे मॉनिटरिंग करेंगे। रींगस स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास के लिए उचित बैरिकेडिंग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *