रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मानव इतिहास की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी बताया है। उन्होंने कर्मचारियों को मैसेज भेजकर रिलायंस के एआई मैनिफेस्टो का ड्राफ्ट पेश किया है। अंबानी ने अपने संदेश में कहा कि दुनिया ने अभी AI की क्षमताओं की सिर्फ ‘टिप ऑफ द आइसबर्ग’ (छोटी सी झलक) ही देखी है। उन्होंने कहा, अन्य सफल तकनीकों के साथ AI में वह शक्ति है, जिसका बुद्धिमानी से उपयोग किया जाए, तो यह मानवता के सामने आने वाली कई सबसे जटिल समस्याओं को हल कर सकता है। हर भारतीय को सस्ता AI मिलेगा मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खुद को ‘AI-नेटिव डीप-टेक कंपनी’ में बदलने का रास्ता शुरू कर दिया है। उन्होंने रिलायंस के मुख्य संकल्प के बारे में कहा कि ‘हर भारतीय के लिए किफायती AI मिले, ताकि भारत में अर्थव्यवस्था और जीवन के हर पहलू को बदला जा सके। दो हिस्सों में बांटा ड्राफ्ट्स मुकेश अंबानी ने ड्राफ्ट दो पार्ट्स में बंटा है। पहला पार्ट रिलायंस के अंदर काम करने के तरीके को AI से बदलने पर। दूसरा पार्ट कंपनी के बिजनेस और फिलैंथ्रोपी से भारत की AI ट्रांसफॉर्मेशन पर। अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडिया की डिजिटल रेवोल्यूशन लीड कर चुकी है, अब AI में लीड करेगी। मुकेश अंबानी के AI मैनिफेस्टो की 4 मुख्य बातें


