स्वीकृ​ति के छह माह बाद भी चालू नहीं हुई लाइब्रेरी, कलेक्टर से गुहार लगाई

टोंक| ग्राम पंचायत बगड़ी में स्वीकृत लाइब्रेरी को चालू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से गुहार लगाई। कमलचंद वैष्णव ने बताया कि बगड़ी में छह माह पूर्व लाइब्रेरी स्वीकृत की गई थी। लेकिन वह अब चालू नही की गई। इसको लेकर पूर्व में कलेक्टर, एसडीएम पीपलू व पंचायत समिति पीपलू को कई बार अवगत करवाने के बावजूद लाइब्रेरी का संचालन नही किया जा रहा है। उन्होंने सरपंच व पंचायत प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास अधिकारी पीपलू के सामने सरपंच ने ग्राम पंचायत के खाली भवन में लाइब्रेरी खोलने की हामी भरी थी। लेकिन सरपंच ने उसे ग्राम सेवा सहकारी समिति को गौदान के लिए किराए पर दे दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *